सारण की पहली महिला शिशु रोग विशेषज्ञ ने रचा कीर्तिमान, मुफ्त इलाज से गांवों में बिखेरी सेहत की रोशनी
छपरा। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहीं सारण की पहली महिला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ इशिका सिन्हा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। छपरा नगरपालिका चौक स्थित देव रक्षित न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर की संचालिका डॉ इशिका द्वारा प्रत्येक रविवार जिले के विभिन्न प्रखंडों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को सारण जिले के भेल्दी प्रखंड के मौलानापुर गांव में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया।
शिविर के दौरान डॉ इशिका ने बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की, जिसमें संक्रमणजन्य रोग, एनीमिया, कुपोषण, एलर्जी और त्वचा रोगों से पीड़ित बच्चों का पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं।
डॉ इशिका ने बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वच्छता, पोषण युक्त आहार, नियमित जांच और मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ रितेश कुमार रवि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना और मौसमी बीमारियों से बचाव सुनिश्चित करना था।
आयोजक रंजीत कुमार द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। शिविर में मौजूद अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा समाज के लिए एक वरदान है।
शिविर में बिट्टू कुमार, रागनी कुमारी, सनोज कुमार, तूफान यादव, गगनदीप, सूरज, नितीश, मोनू, मुन्ना कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



