
छपरा: जिले में एक बार फिर अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मांझी थाना क्षेत्र के गोढ़ा गांव में वार्ड संख्या-9 के पार्षद राजा ठाकुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।
आज हीं था राजा ठाकुर का तिलक
मृतक की पहचान गोढ़ापर गांव निवासी अशोक ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा ठाकुर का आज तिलकोत्सव होना था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देर रात घर के बाहर टेंट-सामियाना लगाया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पड़ोसियों ने अन्य लोगों को बुलाकर राजा ठाकुर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आये भाईयों पर भी हमला
हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई मुकेश कुमार ठाकुर और रितेश कुमार ठाकुर के साथ-साथ पड़ोसी छोटे लाल चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी
घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही सारण के एसएसपी विनीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 राजकुमार और मांझी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



