अच्छी खबर: बिहार में अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे बालू, क्वालिटी खराब होने पर वापस भी होगा

पटना।राज्य में अगले महीने से सरकार ऑनलाइन बालू खरीदने की सुविधा देगी। बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसएमसी) के माध्यम से यह कार्य होगा। ऑनलाइन खरीदा गया बालू गुणवत्तापूर्ण न होने की स्थिति में वापस भी किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में ऑनलाइन की सुविधा में बालू के बाद ईट और गिट्टी को भी शामिल जाएगा।
इस पूरी योजना का उद्देश्य लोगों को आसानी से उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराना है। यह जानकारी शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।
राज्य में 891 बालू घाट हैं। इनमें 488 पीले और 403 सफेद बालू घाट हैं। मानसून को देखते हुए 15 जून से बालू खनन पर रोक प्रभावी की गई है। 15 जून से पहले 185 घाटों से बालू निकासी हो रही थी। चूंकि नदियों से खनन बंद रहेगा लिहाजा सभी डीएम, एसएसपी को मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि अवैध खनन न होने पाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



