छपरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौराना जूता-मोजा पहनकर जानेवाले परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

छपरा। इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी 2025 से निर्धारित है। इसका आयोजन जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 61686 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में अयोजन को लेकर आज सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों की बैठक आहुत की गई। जिलाधिकारी ने स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा के सभी निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।परीक्षा केंद्र के सभी वीक्षकों एवं अटेंडेंट का परिचय पत्र अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थी की फ्रिस्किंग कड़ाई से सुनिश्चित करने को कहा गया।
विलम्ब से वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं
प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के समय (पूर्वाह्न 09:30 बजे) से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को द्वितीय पाली के परीक्षा प्रारम्भ होने के समय (अपराह्न 02:00 बजे) से 30 मिनट पूर्व अर्थात अपराह्न 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दोनों पालियों के लिए निर्धारित समय के बाद अर्थात् विलम्ब से वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति कदापि नहीं दी जाएगी। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा केंद्रों का होगा भौतिक निरीक्षण
सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण पदाधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। जो भी कमियां पाई जाएगी, उसे केंद्र अधीक्षक दुरुस्त करेंगे। किसी भी परीक्षा केंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी होगी। अवश्यक्तानुसार बैरिकेडिंग भी कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्त्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



