छपरा

यात्रीगण ध्यान दें! छपरा-जलना विशेष ट्रेन अब 27 सितंबर तक चलेगी, एक्स्ट्रा बोगी भी लगेगा

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों के अत्याधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही कई साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार किया जायेगा है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों के रेक संरचना में परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन रहेगा।

– पूर्व से चलाई जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 27 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
– पूर्व से चलाई जा रही 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 29 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
– पूर्व से चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 25 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।
– पूर्व से चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 27 सितम्बर, 2024 तक किया गया है।

विस्तारित अवधि में रेक संरचना में परिवर्तन के फलस्वरूप 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
विस्तारित अवधि में रेक संरचना में परिवर्तन के फलस्वरूप 07651/07652 जलना-छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी में एस.एल.आर के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन

– हैदराबाद से 05 जुलाई, 2024 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
– गोमतीनगर से 07 जुलाई, 2024 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी गोमतीनगर से चलाई जायेगी।

मार्ग परिवर्तन-

– जलना से 13 जून से 24 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 21.45 बजे पहुँचकर 21.47 बजे छूटेगी।

– छपरा से 14 जून से 19 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 05.26 बजे पहुँचकर 05.28 बजे छूटेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button