सारण के युवक की बाइक दुर्घटना में पटना में मौत, परिजनों में छाया मातम

बिहार प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव का पुत्र हैं मृतक
छपरा। जिले के मशरक के डुमरसन पंचायत के फरदहिया गांव के युवक की पटना में बाइक में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बिहार प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव फरदहिया गांव निवासी लियाकत अली खां का 18 वर्षीय पुत्र महम्मद अली खां हैं। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा हैं और पटना में ही पढाई करता है।
मामले में मृतक के चाचा अकबर अली ने बताया कि मृतक पटना में ही पढाई करता है वहीं पर दवा के लिए बाइक से मित्र के साथ गया था जिसे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं उसका मित्र गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
शव फरदहिया गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं घटना की सूचना पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया
क़ृषिMay 15, 2026फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजना का लाभ
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल







