होली स्पेशल: पूर्वोत्तर रेलवे ने चलायी 86 विशेष ट्रेनें, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

छपरा। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 78 फेरों में 22 त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, होली के बाद वापसी यात्रा के लिए 46 विशेष ट्रेनें 198 फेरों में और अन्य 40 ट्रेनें 184 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, कुल 86 विशेष ट्रेनें 382 फेरों में संचालित की जा रही हैं।
रेलवे ने स्टेशन परिसरों में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में प्रवेश कराया जा रहा है। प्रमुख स्टेशनों जैसे गोरखपुर, छपरा और बलिया पर पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां पानी, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। गोरखपुर जंक्शन पर दो होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं।
यात्रियों को टिकट लेने में सहूलियत देने के लिए सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVMs) लगाई गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई है और घोषणा की जा रही है कि प्लेटफॉर्म पर केवल वैध टिकटधारी यात्री ही प्रवेश करें।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले विशेष ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता की जांच करें। ट्रेनों के टाइमिंग, डायवर्जन आदि की जानकारी के लिए यात्री NTES मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



