छपरा में सवारी वाहनों पर 1 लाख और ई-रिक्शा के खरीदारी पर मिलेगा 70 हजार रूपये का अनुदान
छपरा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम परिवहन व्यवस्था एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 11 वें चरण में व्यवसायिक सवारी वाहनों के क्रय पर राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये) तथा ई-रिक्शा के क्रय पर 70 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
850 लक्ष्य निर्धारित
इस चरण में सारण जिला में कुल शेष लक्ष्य 850 निर्धारित है। इस लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक मात्र 253 आवेदन सृजित हुये हैं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में लक्ष्य के विरुद्ध कम आवेदन सृजित करने को लेकर काफी अप्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लक्ष्य से दोगुना आवेदन सृजित करने का टास्क दिया। अधिक से अधिक अर्हता प्राप्त इच्छुक लोगों से आवेदन सृजित करने को कहा गया।
डीएम ने जतायी नाराजगी:
कुछ प्रखण्डों में लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम आवेदन सृजित हुये हैं, इसपर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त किया।पानापुर,अमनौर, दिघवारा,जलालपुर, एकमा, मशरख, इसुआपुर, तरैया एवं लहलादपुर में लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम आवेदन सृजित होने के कारण संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अधिक से अधिक आवेदन सृजित करने का स्पष्ट रूप से निदेश दिया गया।
62 जगहों पर बनेगा बस पड़ाव, 15 बनकर तैयार
ग्रामीण क्षेत्रों में बस पड़ाव के निर्माण हेतु परिवहन विभाग द्वारा सारण जिला के लिये 62 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसमें से जिला में अबतक 15 बस पड़ावों का निर्माण किया गया है। शेष लक्ष्य के अनुरूप बस पड़ाव के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चयन करने का निदेश अंचलाधिकारी मढ़ौरा, सोनपुर, पानापुर, तरैया, अमनौर,परसा, मशरख, गड़खा मांझी, सदर,एकमा , दिघवारा एवं लहलादपुर को दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



