Train Route Change: छपरा जंक्शन से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का मार्ग बदला, इस कारण रेलवे ने लिया फैसला
छपरा से एक घंटा नियंत्रित कर चलेगी सारनाथ एक्सप्रेस

छपरा। छपरा जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संरक्षा और ट्रेनों के सुगम परिचालन को ध्यान में रखते हुए 28 जून 2025 को चलने वाली दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और समय में पुनर्निर्धारण किया है।15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को छपरा से 01 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
Gonda-Barabanki Third Railway Line: रेलवे ने तीसरी रेल लाइन निर्माण को लेकर लिया बड़ा निर्णय, कई ट्रेनों का अस्थायी रूप से ठहराव कैंसिल |
इंजीनियरिंग कार्य के कारण किया बदलाव:
यह बदलाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर रेलखंड के सिलयारी-मांढर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 403 पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण किया गया है। इस कार्य के चलते संबंधित रूट पर ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
मार्ग परिवर्तन-
- 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर – कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर – कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नैनपुर, जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
Train Ticket Fare: अब लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सफर करना हुआ महंगा,1 जुलाई से रेल किराए में बढ़ोतरी |
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि IRCTC वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



