जल संरक्षण व पर्यावरण बचाने के जागरूकता अभियान चलाया

छपरा:अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा पर्यावरण सप्ताह के तहत जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूक हेतु छपरा शहर में पैंपलेट और बैनर लगा के लोगो को जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष लायन गोविन्द सोनी ने कहा की लायन पर्यावरण सप्ताह के तहत जल संरक्षण हेतु विशेष अभियान लायंस और लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्यों के द्वारा शहर और प्रखंडों में चलाया जा रहा है साथ ही शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पर्यावरण और जल संरक्षण हेतु छात्र और छात्राओं के बीच पैंपलेट वितरण कर जागरूक भी किया जा रहा है।
जल ही जीवन है, ये बस किताबों में सीमित रह गयी है। वही बजरंग नगर के बायोलॉजी सक्सेस कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच ” हाफ ग्लास वाटर ” जैसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को पर्यावरण और जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया और जीवन में अपनाने का प्रयास करे की अपील सदस्यों के द्वारा किया गया।
पर्यावरण और जल संरक्षण जागरूकता हेतु जैसे कार्यक्रम को धरातल पर लाने के लिए लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा एक छोटा सा मुहिम शुरू किया गया है जो कि आने वाले दिनों में छपरा शहर में बड़े स्तर पर इसे देखा जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



