सारण के डीडीसी प्रियंका रानी ने जाति आधारित गणना के डोर-टू-डोर सर्वे का किया गया निरीक्षण

छपरा। सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा बनियापुर एवं मशरक प्रखंड अंतर्गत बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण के कार्यों निरीक्षण किया गया साथ ही निर्वाचन के डोर-टू-डोर सर्वे के कार्यों का भी अनुश्रवण किया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा बिहार जाति आधारित गणना के लिए विकसित BIJAGA ऐप में प्रविष्टि के उपरांत उत्पन्न होने वाली समस्याओं के अविलंब निराकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी बनियापुर एवं आईटी असिस्टेंट को आवश्यक निर्देश दिया गया।
साथ ही निर्वाचन के तहत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे के कार्यों का निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करने का निर्देश सभी संबंधित बीएलओ को दिया गया। बिहार जाति आधारित गणना 2022 की प्रविष्टियों में पाई गई तकनीकी त्रुटियों के अविलंब निराकरण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बनियापुर एवं संबंधित प्रगणकों को निर्देशित दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



