छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के ग्राम डीह छपिया में शनिवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया, जहाँ से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची तरैया थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान बिट्टू तिवारी, निवासी मशरख थाना क्षेत्र, के रूप में की और उसे इलाज के लिए पीएचसी, तरैया में भर्ती कराया। बाद में उसे सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की सभी पहलुओं की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
घायलों में तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी लालबाबू गिरी की 52 वर्षीय पत्नी अनिता गिरि, भगवान गिरि का 17 वर्षीय पुत्र सोनू गिरि और सच्चिदानंद गिरि की 45 वर्षीय पत्नी उमा कुंवर, सिगन महंतों की 65 वर्षीय पत्नी सवरिया देवी, विकास महंतों की 25 वर्षीय पत्नी नेहा देवी और इसुआपुर थाना क्षेत्र सहवा गांव निवासी पंकज महंतों की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी हैं।
फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए नजदीकी थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन – 9031036406 पर संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



