छपरा। सारण के कोपा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कोपा चंवर के एक गड्ढे में एक अज्ञात युवक का सिरकटा शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटना की सूचना पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर कोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
पहचान छिपाने के लिए की गई है सिर धड़ से अलग
शव की स्थिति देखकर यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि युवक की किसी और जगह निर्मम तरीके से हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अपराधियों ने मृतक की पहचान छिपाने के इरादे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 18 साल के आसपास होगी। पुलिस ने शव की तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर जारी कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा शव
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत-चंवर की ओर गए लोगों ने गड्ढे में शव देखा। जैसे ही खबर फैली, मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
‘हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया’
कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को छिपाने के उद्देश्य से गड्ढे में फेंका गया था। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की तस्दीक कराई जा रही है।
CCTV फुटेज और फोरेंसिक जांच जारी
थाना अध्यक्ष ने आगे कहा कि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर फोरेंसिक टीम को भेजा जाएगा। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है, ताकि घटना से जुड़े सुराग हाथ लग सकें। आशंका जताई जा रही है कि हत्या आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद के चलते की गई हो सकती है।
ग्रामीणों में भय का माहौल
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, लेकिन वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



