छपरा के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा: दशहरा और छठ पूजा को लेकर चलेगी छपरा-जालना स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही 07651/07652 जालना-छपरा-जालना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार 25 दिसम्बर, 2024 तक जालना से प्रत्येक बुधवार को तथा 27 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से किया जायेगा ।
सप्ताह में बुधवार को जालना से खुलेगी :
07651 जालना-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 25 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को जालना से 23.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औरंगाबाद से 00.20 बजे, मनमाड से 04.20 बजे, भुसावल से 06.40 बजे, खंडवा से 08.55 बजे, हरदा से 10.02 बजे, इटारसी से 12.10 बजे, पिपरिया से 13.02 बजे, गाडरवारा से 13.27 बजे, नरसिंहपुर से 14.00 बजे, जबलपुर से 15.40 बजे, कटनी से 17.00 बजे, मैहर से 17.42 बजे, सतना से 18.25 बजे, मानिकपुर से 20.10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 22.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.50 बजे, तीसरे दिन बनारस से 00.55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 01.20 बजे, औंड़िहार से 02.02 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.50 बजे, बलिया से 03.45 बजे तथा सहतवार से 04.05 बजे छूटकर छपरा 05.30 बजे पहुँचेगी।
शुक्रवार को छपरा से चलेगी ट्रेन :
07652 छपरा-जालना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 27 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर सहतवार से 23.00 बजे, बलिया से 23.25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.25 बजे, औंड़िहार से 01.00 बजे, वाराणसी जंक्शन से 02.30 बजे, बनारस से 02.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.37 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 05.25 बजे, मानिकपुर से 07.37 बजे, सतना से 08.35 बजे, मैहर से 09.00 बजे, कटनी से 09.47 बजे, जबलपुर से 11.10 बजे, नरसिंहपुर से 12.12 बजे, गाडरवारा से 12.40 बजे, पिपरिया से 13.07 बजे, इटारसी से 14.30 बजे, हरदा से 15.22 बजे, खंडवा से 17.37 बजे, भुसावल से 19.25 बजे, मनमाड से 22.00 बजे तथा तीसरे दिन औरंगाबाद से 01.05 बजे छूटकर जालना 04.00 बजे पहुँचेगी।
18 कोच की होगी ट्रेन
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



