छपरा-गौतमस्थान रेलखंड पर आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, कई ट्रेनों का हुआ पुनर्निधारण

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-गौतमस्थान एवं छपरा-टेकनिवास रेलखण्ड के मध्य समपार संख्या-51 ए एवं 51 ए/3ए पर आर.ओ.बी निर्माण कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निधारण, नियंत्रण एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।

पुनर्निधारण-

  •  05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवम्बर, 2023 को छपरा से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
  • 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 06 नवम्बर, 2023 को सीवान से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
  • 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 04, 05, 07, 09 नवम्बर, 2023 को छपरा से 80 मिनट एवं 06 नवम्बर, 2023 को 100 मिनट तथा 10, 22 नवम्बर, 2023 को 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
  •  15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 07 नवम्बर, 2023 को छपरा से 75 मिनट एवं 09, 10 नवम्बर, 2023 को 90 मिनट तथा 21 नवम्बर, 2023 को 20 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।

नियंत्रण-

  •  15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 04 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 180 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल एक्सप्रेस 04, 05, 06 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  •  14618 अमृतसर-बनमखी एक्सप्रेस 04, 05, 06 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 80 मिनट एवं 22 नवम्बर, 2023 को 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 04 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  •  05146 सीवान-छपरा अनारिक्षत विशेष गाड़ी 04, 05 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 110 मिनट एवं 06 नवम्बर, 2023 को 130 मिनट तथा 22 नवम्बर, 2023 को 90 नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  •  19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 05 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस 06 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  •  12524 न्यू दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 06 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  •  14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 22 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 07 नवम्बर, 2023 को मार्ग में 30 मिनट एवं 09 नवम्बर, 2023 को 50 मिनट तथा 10 नवम्बर, 2023 को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 10 नवम्बर, 2023 को सोनपुर मंडल पर 60 मिनट एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
  • 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 09 नवम्बर, 2023 को सोनपुर मंडल पर 60 मिनट एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन-

  • 15105 छपरा-नौतनवा इन्टरसिटी एक्सप्रेस 04 एवं 06 नवम्बर, 2023 को एकमा स्टेशन से चलाई जायेगी।
  • 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 06 नवम्बर, 2023 को सीवान स्टेशन से चलाई जायेगी।