छपरा के बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी: कैम्प लगाकर दी जाएगी नौकरियां
छपरा। श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा, सारण के तत्वाधान में 4 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:30 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार-सह- मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में होम लोन सेल्स सलाहकार एवं होम लोन स्पेशलिस्ट ऑपरेशनल वूमेन पद के लिए क्रिएटर पॉइंट प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी भाग लेगी। होम लोन सेल्स सलाहकार पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास एवं होम लोन ऑपरेशनल स्पेशलिस्ट वूमेन के लिए योग्यता ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर की जानकारी होना आवश्यक है।
होम लोन सेल्स सलाहकार के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष एवं वेतन 8000+TA&DA एवं आकर्षक कमीशन रखा गया है। होम लोन ऑपरेशनल स्पेशलिस्ट वूमेन के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष एवं वेतन 8000+ इंसेंटिव रखा गया है। इनका कार्यस्थल छपरा होगा।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे।
नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



