छपरा होकर सप्ताह में दो दिन चलेगी ग्वालियर-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 21 अप्रैल से 30 जून,2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को तथा बरौनी से 22 अप्रैल से 01 जुलाई,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को 21 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 21 अप्रैल से 30 जून,2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को ग्वालियर से 07.10 बजे प्रस्थान कर डबरा से 07.48 बजे, दतिया से 08.17 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 09.20 बजे, मोठ से 10.52 बजे, ऐट से 11.22 बजे, उरई से 11.45 बजे, काल्पी से 12.27 बजे, पुखराया से 12.52 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.35 बजे, उन्नाव से 16.10 बजे, लखनऊ से 17.35 बजे, बाराबंकी से 18.35 बजे, बुढ़वल से 19.00 बजे, करनैलगंज से 19.32 बजे, गोंडा से 20.20 बजे, मनकापुर से 21.02 बजे, बस्ती से 22.10 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, भटनी से 02.00 बजे, सीवान से 03.10 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.05 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे छूटकर बरौनी 08.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 22 अप्रैल से 01 जुलाई,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को बरौनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 10.22 बजे, हाजीपुर से 11.30 बजे, छपरा से 13.05 बजे, सीवान से 14.05 बजे, भटनी से 14.50 बजे, देवरिया सदर से 15.30 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.30 बजे, मनकापुर से 19.15 बजे, गोंडा से 20.40 बजे,
करनैलगंज से 21.30 बजे, बुढ़वल से 22.27 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.10 बजे, उन्नाव से 02.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.25 बजे, पुखराया से 04.35 बजे, काल्पी से 04.51 बजे, उरई से 05.18 बजे, ऐट से 05.39 बजे, मोठ से 06.05 बजे, वाीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.50 बजे, दतिया से 08.14 बजे तथा डबरा से 08.42 बजे छूटकर ग्वालियर 10.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







