
Action on illegal Mining: सारण जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव के नेतृत्व में 2–3 फरवरी की मध्य रात्रि एवं 3 फरवरी को स्थानीय थाना के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान अवैध बालू खनन और बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
दरियापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे 05 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी पर ₹5.30 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बिना ई-चालान के बालू का परिवहन कर रहे 10 चक्का वाहन (ट्रक) को भी जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। उसपर ₹8.25 लाख का दंड अधिरोपित किया गया है।
दरिहरा बालूघाट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई
दरिहरा बालूघाट की जांच के क्रम में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
बिना खनन सॉफ्ट रजिस्ट्रेशन (KS No.) के चालान निर्गत पाए गए वाहनों की संख्या – 02
अधिरोपित दंड: ₹2.00 लाख
बालूघाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं पाई गई
अधिरोपित दंड: ₹50,000
जांच के दौरान लगभग 3000 CFT अवैध उजला बालू जब्त किया गया। साथ ही यह पाया गया कि खनन कार्य EC क्षेत्र से बाहर तथा निर्धारित गहराई से अधिक किया गया है।
- अधिरोपित दंड: ₹62.46 लाख
खनन पदाधिकारी के द्वारा की गयी कार्रवाई
- दर्ज प्राथमिकी: 01
- जप्त वाहन: 03 ट्रक, 05 ट्रैक्टर
- अवैध भंडारण: 3000 CFT उजला बालू
- कुल अधिरोपित दंड: ₹76.01 लाख
जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TrendingMarch 4, 2026Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, एक दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
देशMarch 4, 2026बिहार में सड़क पर कब्जा अब नहीं चलेगा! अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता







