छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा : सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

छपरा। छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-531) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ के पास उस समय हुआ जब चालक सड़क पार कर रहा था। इस दौरान छपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी रामनिवास यादव (44 वर्ष), पिता भारत यादव के रूप में की गई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और हादसे के वक्त अपने वाहन को सड़क किनारे लाइन होटल के पास खड़ा कर भोजन से पहले शौच करने जा रहा था।
घटना के बाद उसके साथ मौजूद उपचालक ने तत्काल इसकी सूचना रिविलगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआवजा देने की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



