छपरा। शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनुआ मोहल्ला में आपसी विवाद हिंसक झड़प हो गयी। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय जाकिर कुरैशी, पिता नन्हे कुरैशी, निवासी करीमचक खनुआ मोहल्ला के रूप में हुई है। वहीं घायल उसका बड़ा भाई 26 वर्षीय नेहाल कुरैशी है।
ये भी पढ़े: आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया बेटा, माँ की ममता ने रोक दी मौत की ट्रेन
घटना स्थल पर DIG और डीएम एसपी पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही DIG सारण नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, तथा ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
20 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खनुआ और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दो-दो डीएसपी के नेतृत्व में 20 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है।
पुलिस ने बताया कि घायल नेहाल कुरैशी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाएगी। पुलिस सभी बिन्दुओ पर गहनता से जाँच कर रहीं है। ड्रोन से क्षेत्र में निगरानी की जा रहीं है।
अफवाहों पर नहीं दे ध्यान
सारण पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या जिला कंट्रोल रूम को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



