सारण पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

छपरा :सारण पुलिस लोक सभा आम चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के सख्त निर्देश पर लगतार करवाई हो रहा है। जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान, शराब तस्करी तथा अवैध बालू और मोटी रकम इधर से उधर ना हो इसको लेकर जांच कर रही है। इसी क्रम मे जिले के रसूलपुर थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सारण पुलिस के जारी प्रेस विज्ञाप्ति में बताया गया की रसूलपुर थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की चपरैठी निवासी रणजीत बिंद के पुत्र सुदीस कुमार बिंद अपने घर में देशी कट्टा रखा है।
उक्त सुचना पर रसूलपुर थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक टीम लेकर सुदीश कुमार के घर छापेमारी कर कर गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताच के क्रम में उसके निशांदेही पर देशी कट्टा को भी बरामद कर लिया गया। इस संबंध में रसूलपुर थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आर्म्स एक्ट में करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में पुo अo नि विमलेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मि शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



