सारण में पेड़ से लटकता मिला युवक का श*व, मोबाइल से हुई पहचान, परिजनों में मचा चीख-पुकार

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत के ब्राहिमपुर नहर पर पेड़ से युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह लटके हालत में बरामद किया। युवक का शव लाल छींटदार गमछे से बने फंदे से लटका पाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वही घटनास्थल से शव के पास साइकिल और पाकेट में मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना दी गयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। मृतक के पाकेट से मिले मोबाइल फोन से जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान खैरनपुर गांव निवासी जयकिशुन राम का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई हैं। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को पकड़ी बाजार पर भूजा खाने गया था उसके बाद पता नहीं चल पाया रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा सुचना मिली। मृतक अविवाहित हैं और उसको तीन भाई और दो बहन हैं
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



