छपरा के रास्ते नौतनवा से आसनसोल तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइमिंग और रूट

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 03507/03508 आसनसोल-नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 02 नवम्बर, 2024 शनिवार को तथा नौतनवा से 03 नवम्बर, 2024 रविवार को एक फेरे के लिये किया जायेगा।
देखिए समय और रूट चार्ट
03507 आसनसोल-नौतनवा पूजा विशेष गाड़ी 02 नवम्बर, 2024 शनिवार को आसनसोल से 16.05 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 16.30 बजे, मधुपुर से 17.12 बजे, जसीडीह से 17.29 बजे, झाझा से 19.00 बजे, किऊल से 19.40 बजे, बरौनी से 21.25 बजे, समस्तीपुर से 22.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.15 बजे, सीवान से 03.10 बजे, भटनी से 03.52 बजे, देवरिया सदर से 04.22 बजे, गोरखपुर से 06.05 बजे तथा आनन्द नगर से 06.55 बजे छूटकर नौतनवा 07.35 बजे पहुँचेगी।
03508 नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 रविवार को नौतनवा से 08.40 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 09.25 बजे, गोरखपुर से 11.45 बजे, देवरिया सदर से 12.43 बजे, भटनी से 13.15 बजे, सीवान से 13.55 बजे, छपरा से 15.00 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.40 बजे, समस्तीपुर से 18.35 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, किऊल से 21.05 बजे, झाझा से 22.35 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे तथा दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.19 बजे छूटकर आसनसोल 01.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



