सारण के लाल आरिश हसन को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित, संसदीय कार्य प्रणाली प्रशिक्षण में दिखाया दम
आरिश हसन ने संसद में बजाया सफलता का बिगुल
छपरा। सारण जिले के लिए एक गर्व का क्षण है। शहर के करीमचक, राहत रोड निवासी सैयद आरिश हसन को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी द्वारा संसदीय कार्य प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राज्यसभा के उच्च सदन में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया।
आरिश हसन, एडवोकेट फैयाज हसन एवं रूही हसन के पुत्र हैं। वे सैयद नबी हसन के प्रपौत्र एवं सैयद जकी हसन के पौत्र हैं। वर्तमान में वे एमिटी यूनिवर्सिटी से बीबीए एलएलबी (BBA LLB) के अंतिम वर्ष के छात्र हैं और भविष्य में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने की इच्छा रखते हैं।
Fish Farming in Bihar: तालाब निर्माण, सोलर सेट और ट्यूबवेल पर मिलेगा ₹16.70 लाख प्रति एकड़ तक अनुदान |
क्या है संसदीय कार्य प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम?
यह कार्यक्रम देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें देशभर से केवल 35-40 प्रतिभागियों को चयनित किया जाता है। चयनित युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली, विधायी अनुसंधान, नीति निर्माण, और राजनीतिक प्रक्रिया की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण मिलता है। वे सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों, यूपीएससी प्रतिभागियों और विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष कार्य अनुभव प्राप्त करते हैं।
Abhiyan Basera: भूमिहीनों को ज़मीन की सौगात, 53 हजार से अधिक परिवारों को मिला मालिकाना हक़ |
आरिश ने हासिल किया खास मुकाम
आरिश ने इस कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने नेतृत्व कौशल, शोध क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उनकी सोच को एक नवीन दृष्टिकोण और दिशा दी है, जो उनके आगामी प्रोफेशनल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
| “उपराष्ट्रपति से मिला सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। यह अनुभव मेरे प्रोफेशनल सफर का मील का पत्थर बन गया है।” – सैयद आरिश हसन |
सम्मान पर छाया खुशी का माहौल
आरिश की इस उपलब्धि पर परिवार, करीबी और जिलेवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि सारण जिले की प्रतिभा और संभावनाओं का भी प्रतीक है।
Flood Preparedness: सारण में 12 संवेदनशील स्थलों पर कटाव रोधी कार्य पूरा, सुरक्षा का पक्का इंतजाम |
जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा
आरिश हसन की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधि और नीति-निर्माण में रुचि रखते हैं। संसदीय प्रशिक्षण जैसी उच्च स्तरीय उपलब्धि हासिल करना यह दर्शाता है कि छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय मंच पर मजबूत पहचान बनाई जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



