सारण DM ने इन बैंकों को दी चेतावनी, C.D. Ratio में नहीं आयी सुधार तो हटा देंगे सरकारी डिपोजिट
30 प्रतिशत से भी कम सीडी रेशियो वाले बैंको लगायी फटकार

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) तथा आरसेटी सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय उप समाहर्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, RBI पटना के प्रतिनिधि और सभी प्रमुख बैंक अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान सारण जिले का C.D. Ratio (साख-जमा अनुपात) सिर्फ 46.17% पाया गया, जो कि राष्ट्रीय औसत और राज्य सरकार के निर्देशों से काफी कम है। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और बार-बार निर्देश देने के बावजूद सुधार नहीं होने पर बैंकों को फटकार लगाई।
इन बैंकों को डीएम ने लगायी फटकार
सभी बैंकों, विशेषकर 30 प्रतिशत से भी कम सीडी रेशियो वाले पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा इंडियन बैंक को अगले तीन माह में अपने C.D. Ratio में अपेक्षित सुधार लाने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि यदि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं लाया जाता है तो संबंधित बैंक से सभी सरकारी डिपोजिट को हटा कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों में जमा कराया जायेगा।
अपनी जमा पूंजी की राशि हटा लें:
इसके बाद भी यदि जिन बैंकों द्वारा सुधार नहीं लाया जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाएगी कि संबंधित बैंकों से अपनी जमा पूंजी की राशि हटा लें तथा भविष्य में कभी भी अपनी राशि संबंधित बैंक में जमा नहीं करें, क्योंकि उक्त बैंकों द्वारा आमजनों से मात्र जमा राशि ली जा रही है, किंतु उसके अनुपात में आमजनों को ऋण की राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
| “यदि सुधार नहीं हुआ तो सरकारी राशि अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके अलावा आम जनता से अपील की जाएगी कि वे इन बैंकों से अपनी जमा पूंजी हटा लें।” — अमन समीर, जिलाधिकारी, सारण |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







