सारण में गोली मारकर आईटीआई संचालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

छपरा : आज सबेरे सबेरे एक आईटीआई संचालक कि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के भगवन बजार थाना अंतर्गत लल्लू मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी है।
मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू मोड़ निवासी बृजबिहारी श्रीवास्तव के 35 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश श्रीवास्तव टहल कर अपने घर वापस आ रहे थे तभी घर के समीप ही कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में आनन फानन में परिजनों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत् घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई।घटना के सुचना मिलने के बाद भगवान बाजार के थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर लिखें जाने तक इस मामले में प्राथमिक दर्ज नहीं की गई थी। अभी तक हत्या के कारणों एवं हत्यारों का अस्पस्ट कुछ पता नहीं चल सका है। हत्या क्यू हुआ है. इधर परिजनों का रो- रो कर हाल बेहाल है. ओम प्रकाश श्रीवास्तव गणपति आईटीआई के संचालक थे। वो बेहतर सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। पुलिस पुरे मामले कि तह तक जाने में लगी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



