Railway Alert: रेलवे का बड़ा फैसला, साबरमती एक्सप्रेस अब छपरा तक चलेगी
गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों के बदले रूट

छपरा : गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य एवं परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग विस्तार किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन गोरखपुर के स्थान पर अन्य स्टेशनों तक किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह व्यवस्था मई और जून 2026 के निर्धारित दिनों तक प्रभावी रहेगी।
छपरा तक चलेगी साबरमती एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने पूर्व से थावे जंक्शन तक चलने वाली 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक कर दिया है। इसके अलावा 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन गोरखपुर के बजाय गोण्डा तक तथा 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन भटनी तक किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 28 एवं 30 मई तथा 4 एवं 6 जून 2026 को देवरिया सदर से शाम 6:35 बजे और सीवान से शाम 7:45 बजे प्रस्थान कर थावे के स्थान पर रात 9:25 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई तथा 1, 6 एवं 8 जून 2026 को सीवान से रात 2:05 बजे और देवरिया सदर से सुबह 3:25 बजे खुलकर थावे के बजाय रात 1:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
गोरखपुर के जगह गोंडा से चलेगी ये ट्रेन
इसी प्रकार 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 एवं 31 मई तथा 1, 3 और 5 जून 2026 को बस्ती स्टेशन से रात 9:47 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के बजाय रात 11:30 बजे गोण्डा पहुंचेगी। वापसी में 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई तथा 2, 3, 5 एवं 7 जून 2026 को गोरखपुर के स्थान पर गोण्डा से सुबह 3:10 बजे रवाना होगी तथा बस्ती से सुबह 4:16 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मई से 6 जून 2026 तक देवरिया सदर से दोपहर 12:50 बजे खुलकर गोरखपुर के बजाय दोपहर 1:30 बजे भटनी पहुंचेगी। वापसी में 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 29 मई से 7 जून 2026 तक गोरखपुर के स्थान पर भटनी से रात 8:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा देवरिया सदर से रात 8:50 बजे रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों का अन्य सभी स्टेशनों पर ठहराव और समय पूर्ववत रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



