छपरा
सारण में मछ्ली पकड़ने गये युवक की नदी में डूबनें से मौत, परिजनों में छाया मातम
छपरा। जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मोगलहिया गांव में घोघाड़ी नदी में मछली पकड़ने के नदी में डूबनें से युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक पूरब टोला गांव निवासी अब्दुल शमद का 20 वर्षीय पुत्र दानीश के रूप में हुई।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक सुबह में मछली पकड़ने के लिए साइकिल से मोगलहिया गांव में घोघाड़ी नदी के किनारे गया था वही पर मछ्ली पकड़ने के दौरान नदी में डूब गया और पानी में ही उसकी मौत हो गई।
वही आस पास के ग्रामीणों के द्वारा शव को पानी में देख हल्ला मचाया गया जब शव को पानी से निकाला गया तो उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे परिजन शव की पहचान कर शव को पूरब टोला गांव लाए। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



