
छपरा। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने का शौक तीन युवकों को भारी पड़ गया। मशरख थाना क्षेत्र के तीनों युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ये युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो बना रहे थे और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और अब तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
मशरख थाना को एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देशी कट्टा लहरा रहे थे, जबकि तीसरा युवक इसका वीडियो बना रहा था। वीडियो के सत्यापन और जांच के बाद तीनों युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है।
- सत्यम तिवारी, पिता-स्व. प्रमोद तिवारी, साकिन-शास्त्री टोला, मशरख
- आदित्य कुमार सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ शिकारी, पिता-तारकेश्वर सिंह, साकिन-घोधिया, मशरख
- पवन कुमार सिंह, पिता-संजीत कुमार सिंह, साकिन-बेनछपरा, मशरख
एफआईआर और गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में मशरख थाना कांड सं. 412/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इनके खिलाफ आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला। इसमें पता चला कि आदित्य कुमार सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ शिकारी और पवन कुमार सिंह पहले भी कई मामलों में आरोपित रह चुके हैं।
आदित्य कुमार सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ शिकारी
| क्रम सं. | थाना/कांड संख्या | दिनांक | धारा / अधिनियम |
|---|---|---|---|
| 1 | मशरख थाना कांड सं. 277/25 | 25.06.2025 | धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
| 2 | मशरख थाना कांड सं. 148/21 | 13.03.2021 | धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
| 3 | मशरख थाना कांड सं. 296/24 | 06.05.2024 | धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
| 4 | मशरख थाना कांड सं. 384/25 | 08.09.2025 | धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
पवन कुमार सिंह
| क्रम सं. | थाना/कांड संख्या | दिनांक | धारा / अधिनियम |
|---|---|---|---|
| 1 | मशरख थाना कांड सं. 160/23 | वर्ष 2023 | धारा-30(ए)/38/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम |
पुलिस टीम
इस पूरे अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मशरख थाना ने किया। छापेमारी में थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
पुलिस का संदेश
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी और अभियुक्तों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



