Job Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 40 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
छपरा में लगेगा नियोजन मेला, पोर्टल के माध्यम से करना होगा निबंधन

Rojgar Mela Chhapra: सारण के बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर है। छपरा में 9 जनवरी को नियोजन मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फील्ड ऑफिसर के 40 पदों योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय (पता-बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाईल्स के सामने) छपरा के परिसर में 09.01.2026 को नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस नियोजन कैम्प में Credit Access Grameen Ltd. द्वारा फील्ड ऑफिसर के रिक्त 40 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
15 हजार रूपये मिलेगी सैलरी
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच अनुमान्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में 15000 रुपये मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र बिहार राज्य होगा।
पोर्टल के माध्यम से कर सकते है निबंधन
नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन nsc.gov.in पर हो। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



