Chhapra News: जनता बाजार में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से दो युवक और दो लड़कियां पकड़ी गयी
दो युवतियों को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया

छपरा । सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडितपुर नदियापार स्थित एक होटल में अनैतिक देह व्यापार का गोरखधंधा चलाए जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जनताबाजार थाना पुलिस ने कृष्णा होटल में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से दो युवतियों को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश कुमार (पिता – कृष्णा प्रसाद, निवासी – भटवलिया, थाना – जनताबाजार) द्वारा होटल में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- चन्दन कुमार, पिता – सुरेन्द्र यादव, निवासी – साधपुर, थाना – कोपा, जिला – सारण।
- रंजीत कुमार, पिता – दूधनाथ गिरी, निवासी – ब्रह्मस्थान, थाना – भगवानपुर हाट, जिला – सिवान।
बरामद सामानों में शामिल हैं:
- एटीएम कार्ड – 2
- मोबाइल फोन – 2
- नगद राशि – ₹2970
- कंडोम – 2 पैकेट
पुलिस ने इस मामले में जनताबाजार थाना कांड संख्या 119/25, दिनांक 28.05.25 के तहत Immoral Traffic Prevention Act की धारा 3/4/5/6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के मुताबिक, इस काले धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







