
छपरा। जिले के मांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बंदूक से साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया हैं. गिरफ्तार तीनों युवक मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव निवासी सदरे आलम का पुत्र इमरान आविद खां का आदिल खां तथा रुकमुद्दीन खां का पुत्र अदनान बताया जाता हैं.थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग चल रहा था. इसी बीच एक ही मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठ कर मांझी की तरफ आ रहे थे. तीनों को रोकने का इशारा किया गया तो तीनों भागने का प्रयास किया. लेकिन वाहन जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने रोक कर जांच किया तो बोरे में रखे एक एकनाली बंदूक बरामद किया गया.
बरामद बंदूक के संबंध में तीनों से पूछताछ किया गया तो तीनों ने अलग -अलग बात कर पुलिस को गुमराह करने लगा. तीनों से बंदूक से संबंध के कागजात की मांग की गयी.
तीनों के द्वारा कोई बैध कागजात नहीं दिया गया. बंदूक का कागजात तथा संतोष जनक जबाब नहीं मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान कर रही हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन
- July 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
- July 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: चोरी की तैयारी थी, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने बिछा दिया जाल; दो बदमाश गिरफ्तार



