छपरा
छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
छपरा। सारण जिले के भेल्दी में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पिता पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजुपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजुपुर गांव निवासी अशोक राय अपने पुत्र आदित्य कुमार और भतीजा रोहित कुमार के साथ चावल के खेत में खाद छीट रहे थे।
तभी आकाशीय बिजली गिर गई इसके चपेट में तीनों लोग आ गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने पिता पुत्र समेत लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही चीत्कार मार कर रोने लगे।
खबर पर अपडेट जारी…
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



