नवगठित मांझी नगर पंचायत में सफाई एजेंसी पर लाखों रुपए गबन का आरोप, अधिवक्ता ने मुख्य न्यायधीश को लिखा पत्र
छपरा । नवगठित नगर पंचायत माँझी में कार्यरत सफाई एजेंसी द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापुर्ति कर वास्तविक सफाई कर्मियों के बदले फर्जी सफाई कर्मी के नाम पर लाखों रुपए का गबन का मामला प्रकाश में आया हैं। अधिवक्ता बसन्त कुमार “डब्लू” ने जिला पदाधिकारी,मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मामले की जाँच करने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि सम्बंधित पदाधिकारी की कथित मिलीभगत से सफाई के नाम पर की गई खानापूर्ति की वजह से माँझी में डायरिया महामारी तथा डेंगू का प्रकोप चरम पर है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सफाई एजेंसी के साथ मिलकर जांच एजेंसियों ने भी फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर लाखों रुपये का वारा न्यारा किया है। मामले को गंभीरता देखते हुए जिला पदाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सफाई एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों की मजदूरी का भुगतान सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में करने के बजाय औने-पौने नगद राशि का भुगतान कर उनके द्वारा लाखों रुपए का गबन किया गया है।
अधिवक्ता ने सफाई एजेंसी द्वारा नवगठित नगर पंचायत माझी,नगर पंचायत एकमा,नगर पंचायत रिविलगंज,नगर निगम छपरा एवं नगर पंचायत बेतिया सहित अन्य नगर पंचायत व नगर निगम में उक्त एजेंसी द्वारा किए गए मजदूरी भुगतान राशि की उच्च स्तरीय जांच कराने हेतु गुहार लगाई गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



