सारण SSP का सख्त आदेश: जेल से छूटे टॉप-10 अपराधियों पर रखें निगरानी
एसएसपी रिविलगंज थाना का किया निरीक्षण
छपरा। सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने देर रात्रि रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप व्यवस्था तथा पुलिस बल की उपस्थिति एवं तत्परता की गहन समीक्षा की।
थानों में आने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, फरियादों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, रात्रि में गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जेल से छुटे टॉप-10 अपराधियों पर रखें निगरानी
इस दौरान एसएसपी ने विशेष रूप से जेल से छुटे टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधकर्मी पर सख़्त निगरानी रखने तथा उसकी गतिविधियों पर निरंतर अपडेट प्राप्त करने के संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
रात्रि संतरी ड्यूटी में उत्कृष्ट तत्परता और चुस्ती-फुर्ती प्रदर्शित करने वाले गृहरक्षक सिपाही 3549 काशीनाथ सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा 500 की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
एसएसपी ने कहा कि सारण पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



