गोपालगंज में पूजा-पंडाल के सामने मची भगदड़ में दो वृद्ध महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत

गोपालगंज।बिहार के गोपालगंज में सोमवार की रात एक पूजा पंडाल के सामने भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए।मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है।
बताया गया कि भीड़ की वजह से एक बच्चा असंतुलित होकर गिर गया, उसे उठाने की कोशिश में दो महिलाएं गिर गईं और तीनों की भीड़ में दबकर मौत हो गई।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ की वजह से हादसा हुआ है।घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है।
भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल दर्शन बंद कर दिया गया है। इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है।एसपी ने बताया कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
मृतकों की पहचान ग्राम सनहा मठिया, कुचायकोट, गोपालगंज निवासी आस कुमार (पांच वर्ष), ग्राम सासामुसा, थाना कुचायकोट, गोपालगंज निवासी उर्मिला देवी ( 55) एवं नगर थाना के बसडिला बाजार निवासी शांति देवी के रूप में हुई है।
पूजा समिति ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में निकलने में सावधानी बरतें। खासकर बच्चों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने में विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शहर में घटना भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



