उत्तर प्रदेश
रेलवे ने काशी तमिल एक्सप्रेस का रूट बदला, 2 फेरों के लिए चलायी जायेगी

बनारस। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंडिया स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के प्रावधान हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काशी तमिल एक्सप्रेस (16367/16368) को दो फेरों के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
फलस्वरूप कन्याकुमारी से 24 अप्रैल एवं 01 मई,2025 को चलने वाली 16367 कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बल्हारशाह-गोंडिया-नैनपुर-जबलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी-जबलपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
इसी प्रकार बनारस से 27 अप्रैल एवं 04 मई,2025 को चलने वाली 16368 बनारस-कन्याकुमारी काशी तमिल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-गोंडिया-बल्हारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जबलपुर- इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह के रास्ते चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







