छपरा में शादी समारोह से घर लौट रही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर अनियंत्रित टेलर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला जिसमें बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी स्व झंडु राय की 75 वर्षीय पत्नी लालती कुंवर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।वही टेलर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने आक्रोश व्यक्त किया। वही परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में जेपी राय के यहां शादी समारोह में आई थी वहीं से वापस बाइक पर युवक के साथ सवार होकर घर जा रही थी कि लखनपुर गोलम्बर पर अनियंत्रित टेलर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन
बिहारMay 10, 2026IAS Officer’s Transfer: बिहार में प्रशासनिक सर्जरी! सरकार ने जारी किया बड़े तबादलों का आदेश
देशMay 10, 2026PM मोदी बोले- एक साल तक सोना न खरीदें, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए बड़ी अपील







