मांझी पुलिस ने चार शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार, पीतल की मुर्ति को अष्टधातु बता कर भोले भाले लोगों बनाते थे अपना शिकार
माँझी (सारण)। माँझी रेलवे स्टेशन के समीप चोरी कर लाई गई पीतल की मूर्ति की खरीद बिक्री के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार तस्करों को माँझी थाना पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने भगवान बुद्ध की ग्यारह इंच लम्बी पीतल की मूर्ति तथा चार मोबाइल जब्त किया है।
गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि वे लोग मंदिरों से मूर्ति चुराकर अलकतरा तथा घुल आदि के सहारे मूर्ति को सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु अथवा सोने की कीमती मूर्ति बताकर भोले भाले लोगों को पहले अपने झांसे में लेते हैं तथा बाद में भोले भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर वैसे लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।
तस्करों ने बताया कि यही उनकी आमदनी का जरिया है। माँझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में पकड़े गए तस्करों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा।कोहड़ा बाजार। निवासी जय मंगल सिंह का पुत्र प्रिन्स कुमार तथा चमरहिया गाँव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र मनीष कुमार राय के अलावा मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाँव निवासी मुकेश कुमार सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार एवम बनसोही गाँव निवासी महेश्वर सिंह का पुत्र गोलू कुमार सिंह शामिल हैं। चार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद मूर्ति तस्करों में हड़कंप ब्याप्त है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



