अब छपरा शहर में नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, नगर निगम ने बनाया मास्टर प्लान

छपरा। अब छपरा शहर में जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता मे अतिक्रमण को हटाने को लेकर शहर एवं मास्टर प्लान क्षेत्र मे अतिक्रमण हेतु बैठक किया गया.
दिशा की बैठक मे दिए आदेश के आलोक मे नगर आयुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारी गरखा, सदर छपरा, मांझी, रिविलगंज को आदेश दिया गया सभी मुख्य सड़क के बगल मे रोड मे परमानेंट संरचना कर ली गई है उसको अतिक्रमण हटाने हेतु एक सप्ताह के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करेंगे.
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय द्वारा बताया गया कि शहर एवं अन्य क्षेत्रो मे मुख्य पथ के बगल मे अतिक्रमण कर लिया गया, जिसके कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है.छपरा नगर निगम एरिया मे सभी क्षेत्रो मे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती हैं, जिसके कारण शहर की सुंदरता बिगड़ जाती है और जाम मे अगर मरीज फस जाते है उस स्थिति मे उसकी मृत्यु हो जाती है तो बहुत दुःख की बात उत्पन्न होती है I
इस सभी बातों को देखते हुये दिशा की बैठक मे अतिक्रमण को हटाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त सुमित कुमार को आदेश दिया गया कि आप अपने अध्यक्षता मे सभी अंचल पदाधिकारी एवं अनुमडल पदाधिकारी के साथ मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगी.
अतिक्रमण क्षेत्र जैसे रिविलगंज से लेकर ब्रह्मपुर पुल से होते हुये थाना चौक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया जिसके कारण कोई भी व्यक्ति समय से ना ही बस या ट्रैन पकड़ पाते है.
सभी लोगो को सुविधा देने हेतु पुलिस यातायात अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ मास्टर प्लान के तहत बैठक की गई.
नगर प्रशासन ने अब अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है अब जल्द मास्टर प्लान एरिया मे सभी अतिक्रमण क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर लिया जायेगा. महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने भी शहर के सभी अतिक्रमण एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर आयुक्त के साथ है.
नालो के ऊपर परमानेंट संरचना कर लिया गया जिसके कारण नालो को सफाई अच्छी तरीके से नहीं हो पाती जिसके कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.और शहर बारिश मे डूब जाता है और लोगो को इन लोगो को कारण समस्या का सामना करना पड़ता है.
नगर आयुक्त सुमित कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय एवं गरखा, रिविलगंज, मांझी, सदर छपरा के अंचलाधिकारी को आदेश दिया कि तीन दिनों के अंदर मास्टर प्लान एरिया मे लोगो द्वारा किये गए अतिक्रमण सड़क, नाला को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे और विहित प्रपत्र मे भर कर कार्यालय को समर्पित करेंगे.
बैठक मे सदर अनुण्डल पदाधिकारी संजय राय, सदर अंचलाधिकारी, आंचल कुमारी, गरखा CO, मांझी CO,रिविलगंज CO,उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा, लोक स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



