छपरा। सारण जिले के गड़खा में पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध किया तो पति और सास ने जहर देकर कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए।पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।मृतिका की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र कसीना गांव निवासी राजेश राय की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई।
मृतिका के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी प्रभु राय ने गड़खा थाने में प्राथिमिकी दर्ज करा कर कहा है की उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 6 वर्ष पहले गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना गांव निवासी स्व सुरेश राय के पुत्र राजेश राय से की थी। उनके दामाद का दूसरी औरत से अवैध संबंध था। जिसका विरोध उनकी पुत्री सुशीला करती थी। देर रात उन्हें फ़ोन आया कि राजेश राय और उसकी माँ ने सुशीला की ज़हर देकर हत्या कर दी है।
सूचना के बाद जब वे पुत्री के ससुराल पहुँचे तो देखा कि सुशीला का शव दालान में रखा हुआ है और परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर फ़रार हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस हत्या एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



