पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह हुए एक, नहीं होगा तलाक!

भोजपुरी डेस्क। पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है. हर तरफ दोनों को बधाइयां मिल रही है. कई लोग सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं. पवन और ज्योति सिंह की एक साथ तस्वीरें शेयर कर लोग लिख रहे हैं कि भाई एक बार फिर से अपनी जिंदगी की शुरुआत करने जा रहा है ज्योति जी के साथ…… इसको लेकर सोशल मीडिया का बाजार गर्म है और एक बार फिर से दोनों के साथ रहने की खबरें आ रही है.
इधर, निरंजन विद्यार्थी नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि अब किसी की नज़र ना लगे. दोनों की जोड़ी अब एक हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों के इस दावे की सच्चाई जानने के लिए जब हमने उनके मैनेजर और परम मित्र दीपक सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट पर कुछ बोलने से मना कर दिया. लेकिन, उन्होंने एक बात जरुर बताया कि अब दोनों के रिश्तों में धीरे धीरे सुधार हो रहा है.
वहीं एक अन्य करीबी ने बताया कि चीजें धीरे-धीरे ठीक हो रही है. आने वाले दिनों में सबके सामने दिख जायेगा.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह दोनों तलाक लेना चाहते हैं. इसको लेकर आरा कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कई बार सुनवाई भी हो चुकी है. इस मामले को लेकर आरा फैमिली कोर्ट की जज श्वेता सिंह के सामने ज्योति सिंह ने कई बार हाजिरी लगाई और अपनी गवाही भी दी. पवन सिंह के अधिवक्ता सुदामा सिंह और ज्योति सिंह के अधिवक्ता विशुदर पांडेय कोर्ट के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा







