शहर के श्यामचक में अंडर पास की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार, मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया

छपरा : छपरा नगर निगम के श्यामचक में निर्माणाधीन आरओबी में अंडर पास की मांग को लेकर वार्ड नं 2 के मतदाताओं द्वारा मतदान बहिष्कार करने के निर्णय की सूचना जिलाधिकारी अमन समीर को प्राप्त हुई।
एनएचएआई द्वारा बताया गया कि इस आरओबी के प्राक्कलन में अंडरपास का प्रावधान नहीं किया गया है।
इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक एवं अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर को संयुक्त रूप से स्थल जाँच कर निर्माणाधीन आरओबी में अंडर पास की आवश्यकता एवं उपयोगिता के संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी के निदेशानुसार एनएचएआई के अभियंता एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय लोगों से भी संवाद किया गया।
जाँच दल द्वारा निर्माणाधीन आरओबी में अंडर पास की उपयोगिता एवं आवश्यकता बताई गई। जाँच दल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा निर्माणाधीन आरओबी में अंडरपास की उपयोगिता एवं आवश्यकता बताते हुये पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अनुरोध पत्र भेजा गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



