सारण के किसानों के लिए खुशखबरी, कैनाल सिस्टम से खेतो तक पहुंचेगा पानी

छपरा : सारण जिला में सिंचाई की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकार अमन समीर ने विभिन्न संबंधित विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
नहर प्रमण्डल के अभियंता को नहर प्रणाली से आच्छादित एवं वंचित पंचायतों को सूचीबद्ध करने को कहा गया। आच्छादित पंचायतों में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप कैनाल सिस्टम के विस्तार तथा अनाच्छादित पंचायतों में कैनाल सिस्टम को पहुंचाने की फिजिबिलिटी के आधार पर योजना का प्रारुप तैयार करने को कहा गया। लघु सिंचाई के अभियंता को मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना से अधिक से अधिक कृषकों को आच्छादित करने तथा अक्रियाशील राजकीय नलकूपों को क्रियाशील करने हेतु कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही आहर एवं पाइन से संबंधित योजनाओं के क्षमतावर्धन हेतु भी कार्रवाई करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा की उपलब्धता तथा आवश्यकता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।
सभी पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंतर्गत क्रियान्वयन योग्य सिंचाई से संबंधित योजनाओं का प्रारूप तैयार करने को कहा गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल,लघु सिंचाई आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







