सारण में बढ़ का खतरा, DM ने तटबंध का किया निरीक्षण, CO और SHO को निगरानी का आदेश

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध के 73 – 76 किलोमीटर के आक्राम्य स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को बाढ़ अवधि में सभी आक्राम्य स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ निरोधी सभी सामग्री रखने तथा सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त श्रमिकों तथा संबंधित एजेंसियों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
73.585 से 75 किलोमीटर के बीच नदी के समीप हो रहे कटाव के संबंध में अविलंब तात्कालिक कारवाई करने तथा संदर्भित स्थल के मजबूतीकरण हेतु योजना तैयार कर विभाग में प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा एवम् अंचलाधिकारी, पानापुर तथा थानाध्यक्ष, पानापुर को अपने क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सम्पूर्ण बांध का अगले तीन महीने तक लगातार निरीक्षण करते हुए बांध की अद्यतन स्थिति तथा अवांछित तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







