
छपरा। सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वाल दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार देर शाम प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्तों के बीच हुई फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान नरांव सूर्य मंदिर मोहल्ला निवासी मनोज सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार उर्फ करीमन (25 वर्ष) एवं गढ़वाल दुर्गा मंदिर मोहल्ला निवासी धनंजय सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रकाश कुमार सिंह के पेट में गोली लगी है, जबकि विश्वजीत कुमार के पैर में गोली लगी है।
प्रेमिका के चक्कर में दोस्त ने ही चलाई गोली
ग्रामीणों के मुताबिक, घायल विश्वजीत, प्रकाश, राहुल तथा छपरा के रहने वाले एक अन्य युवक आपस में गहरे दोस्त थे। चारों छठ पूजा के अवसर पर मिले थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं दोस्तों के बीच एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था।
शनिवार को चारों गढ़वाल दुर्गा मंदिर के समीप मिले और वहीं प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी बढ़ी। इसी दौरान अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र राहुल सिंह और उसके साथ आए छपरा निवासी युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपित दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई।
पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
इस संबंध में अवतार नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



