पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के पुण्यथिति पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्वस्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन
छपरा: जिले के मढ़ौरा के पूर्व स्थानीय विधायक स्व यदुवंशी राय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्वस्थ्य जांच के लिए शिविर का अयोजन किया जायेगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेस्टलिटी हॉस्पिटल के वरीय चिकित्सक डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि मेरे पिता पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के पुण्यतिथि पर शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 12 सितंबर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वैसे लोगों के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है जो रात दिन मेहनत करते रहते है और पैसे के अभाव कहे या मजबूरी में अपना ईलाज नहीं करा पाते है। जैसे ऑटो चालक, रिक्सा चालक, सब्ज़ी विक्रेता, फल विक्रेता, सफाईकर्मी, ठेला चालक, घर मे सफाई करने वाले खाना बनाने वाले कर्मी, मकान बनाने वाले दैनिक मजदूरों के लिए यह शिविर आयोजित होगा।
जांच में फाइब्रोस्कैन, लिबर जांच, (पीएफटी) फेफड़ा जांच, ईसीजी, हृदय जांच, (एबीपीएम), 24 घंटे या एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, (होल्टर मॉनिटर) हृदय जांच, (बीएमडी) हड्डियों का मशीन द्वारा जांच, (न्यूरोपैथी) शुगर के मरीज का नस जांच,(एचबीए1सी) शुगर का सबसे विश्वसनीय जांच (यूरिक एसिड टेस्ट) इस टेस्ट का इस्तेमाल किडनी की पथरी, किडनी फेल्योर और गाउटी आर्थराइटिस जैसी अत्याधुनिक जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध। कराई जाएगी। व जांच कर दवा वितरण भी किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







