अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन द्वारा आयोजित सेमिनार में सारण के डॉ हिमांशु ने हृदय रोग पर नवीनतम तकनीक को किया साझा
आधा घंटा रोज धुप का सेवन करेगा आपका शुगर कंट्रोल :डॉ हिमांशु
छपरा:अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन होटल ताज भुनेश्वर ओडिशा में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में अलग अलग स्टेट से आए चिकित्सकों ने अपनी अपनी बातों को रखा। अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के आठवें वार्षिक सेमिनार था। सेमिनार में छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डा हिमांशु कुमार ने ह्रदय रोग के उपचार और रोकथाम के नवीनतम तकनीक को किया साझा किया।
कहा कि आधा घंटा रोज धुप का सेवन आपका शुगर कंट्रोल करेगा। उन्होंने कहा कि विटामिन डी की कमी मधुमेह रोगी बना सकती है। स्वस्थ्य रहने के लिए शरीर में सभी तरह के तत्वों का मौजूद होना जरूरी है। किसी एक भी तत्व की कमी आपको रोगी बना देगा। डॉ हिमांशु कुमार ने चर्चा करते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चे भी मधुमेह रोग के शिकार हो सकते है।
लेकिन धूप का नियमित सेवन और सहायक स्प्लीमेंट के लेने से मधुमेह रोग की रोकथाम में काफी हद तक मदद मिलती है। मधुमेह रोग टाइप एक यूएमआर के प्रथम दहलीज पर, जबकि मधुमेह रोग टाइप 2 दूसरे व तीसरे दहलीज पर आता है। मधुमेह रोग काफी खतरनाक है जो हर अंग प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। जो की बेहद खतरनाक है।
डायबिटीज और मोटापे का क्या है संबंध:
उन्होंने कहा कि डायबिटीज और मोटापे का कोई खास संबंध नहीं, पर मैं फिर से इसे लाइफस्टाइल के कारण होने वाली समस्या कहूंगा, पर ये वंशानुगत या पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलने वाली नहीं है। मान लीजिए किसी के परिवार में उनके दादा या पड़दादा की मौत डायबिटीज के कारण हुई तो इसका मतलब ये नहीं कि उसे भी डायबिटीज होगी। हां, ये बात जरूर है कि अगर आपकी लाइफस्टाइल खराब है तो इस बात की आशंका ज्यादा हो जाती है कि आप डायबिटीज का शिकार हो जाएं। लाइफस्टाइल में खराबी से ही हार्ट और डायबिटीज जैसी समस्याएं होती है। यह सेमिनार अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन होटल ताज भुनेश्वर ओडिशा में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। जो 22 सितंबर और 23 को हुआ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



