जहरीली शराब पीने से एक युवक और हुआ बीमार ,गंभीर अवस्था में पटना रेफर

छपरा सारण। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के शाहनवाज पूर्व गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की स्थिति गंभीर हो गई युवक शाहनवाज पुर गांव निवासी राजेश्वर शाह का पुत्र सुनील कुमार बताया जाता है. इस संबंध में पिता ने बताया कि मेरा पुत्र नए साल के मौके पर गांव में ही कहीं पर शराब पी लिया था .जिसके बाद उसकी स्थिति अचानक खराब होने लगी जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए.
वही इलाज के बाद चिकित्सक ने स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.छपरा सदर अस्पताल में उक्त युवक की चिकित्सकों ने जांच करने के उपरांत उसे प्राथमिक उपचार कर छपरा से पटना रेफर कर दिया गया है। उसके परिजनों ने बताया कि नए साल के उपलक्ष में इसने शराब कहीं भी है जिससे उसकी स्थिति काफी खराब हो गई और उसके बाद उसे यहां लाया गया और डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है
गौरतलब है कि जहरीली शराब कांड के बाद एक बार फिर जिले के कहीं ना कहीं से जहरीली शराब पीने का मामला आ रहा है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की इतनी चौक से के बाद भी अभी भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पीकर बीमार पड़ रहे हैं यह ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



