क्राइमछपरा

सारण में घर से बुलाकर युवक की चाकू गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

छपरा। सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां घर से बुलाकर एक 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रेवाड़ी गांव निवासी गुरु चरण ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम किसी लड़के ने राहुल को घर से बुलाया था। जब देर रात तक राहुल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे एक गड्ढे में युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राहुल के रूप में की गई। इसके बाद कोपा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के गले और शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए मुजफ्फरपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी बुलवाई है।

बताया जा रहा है कि राहुल हाल ही में पंजाब से लौटा था, जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। महज चार-पांच दिन पहले वह घर आया था। उसके पिता गुरु चरण ठाकुर गांव में सैलून चलाते हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button